फिरोजाबाद: लोक नृत्य गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



फिरोजाबाद। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से प्रोडक्शन ग्रांट के अंतर्गत धर्मलोक कल्याण समिति द्वारा सरस्वती ज्ञान मंदिर दौकेली में लोक नृत्य गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, डाण्डिया, राजस्थानी लोकनृत्य, हरियाणवी लोकनृत्य, ब्रज लोकगीत, ब्रजहोली आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ रामकैलाश यादव सदस्य, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, भारत सरकार ने हमारे देश की प्राचीन संस्कृति से अवगत कराया। साथ ही कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों का जागरूकता आएंगी। विशिष्ट अतिथि मनीष चंद्र चैधरी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र ने युवा पीढी को मार्गदर्शन देकर लाभान्वित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ प्रमोद जोशीला और हास्य कवि मनोज राजताली ने कविताओं के माध्यम से सभी को प्रफुल्लित कर लाभान्वित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद कुशवाहा एवं संचालन विपिन कुमार बघेल ने किया। कार्यक्रम में संस्था की सचिव नीरज देवी, सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह यादव, बिजेंद्रपाल सिंह बघेल पूर्व प्रधान, सोबरन सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter