फिरोजाबाद: महिलाऐं आज हर क्षेत्र में अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है-निहारिका वर्मा



फिरोजाबाद। राष्ट्रीय संवैधानिक जागरूकता मिशन व महिला सशक्तिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सियाराम बघेल के निज निवास सिरसाखास सिरसागंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधानों पर विशेष चर्चा करते हुए समाज में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो से अपनी सकारात्मक व रचनात्मक भूमिका निभाते हुए देश और समाज में उम्मीदों को रोशन करने वाली महिला विभूतियों को सम्मानित किया गया ।

मुख्य अतिथि मीना राजपूत पूर्व प्रदेश सदस्य महिला आयोग ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार सशक्तिकरण की थीम पर आज सभी महिलाओं को हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान और सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। समाज में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करना और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना ही महिला दिवस का उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि राजमती जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)) ने कहा कि महिलाऐं आज हर क्षेत्र में अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं ने ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिसकी कुछ समय पूर्व कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

विशिष्ट अतिथि निहारिका वर्मा ग्राम प्रधान बसई मोहम्मदपुर ने कहा कि अभी लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को और अधिक व त्वरित गति से करने की आवश्यकता है, क्योंकि वर्तमान में लैंगिक समानता में मिली हुई सफलता ऊंट के मुंह में जीरे के समान प्रतीत होती है। कार्यक्रम का संचालन प्राजंलि कुशवाहा और अध्यक्षता अशोक माला बघेल ने की।

इस दौरान पूर्व चैयरमेन सिरसागंज सरोज शर्मा, सुनीता बौद्ध, हेमलता, सरोज, जय देवी, शिवानी गौतम, निशा, स्नेह लता, अर्चना शाक्य, रघुराज सविता, राजकुमार, सीताराम शर्मा, सियाराम, डोरी लाल, बृजेश यादव, डॉ नितिन बघेल, विजेंद्र बघेल, लवनेश, गुरु चरण गौतम, राधे श्याम, केपी सिंह, राजवीर, मुकेश, प्रेमप्रकाश कुशवाहा जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, संतोष एडवोकेट, उमेश बघेल आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter