फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा के महानगर अध्यक्ष बने पं. प्रदीप शर्मा उर्फ गुड्डा पहलवान

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत की एक बैठक रामलीला मैदान स्थित भगवान परशुराम शिविर पर संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट ने सर्व सहमति से महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी पंडित प्रदीप शर्मा उर्फ गुड्डा पहलवान को सौंपी।
वहीं युवा जिलाध्यक्ष पंडित गोपाल दुबे कुशियारी, महिला जिलाध्यक्ष मिथिलेश वशिष्ठ शशि को बनाया। उसके उपरांत सभी लोगों द्वारा सर्व सहमति से पंडित दिनेश वशिष्ठ को भगवान परशुराम शोभायात्रा 2025 का संयोजक तथा अध्यक्ष का दायित्व पंडित तरुण उपाध्याय को दिया गया। सभी ने नवागत पदाधिकारियों का माला पहनकर स्वागत किया।
बैठक में संदीप तिवारी, विकास दुबे, उमाकांत पचैरी, केशव पचैरी, अनिल मिश्रा, रामावतार शर्मा, अवनीश तेगुरिया गामा, नितिन भारद्वाज, कमलेश शर्मा, मनीषा शर्मा, विमला शर्मा, सौरभ शर्मा, पवन कुमार दीक्षित, पवन तेगुरिया, विपिन शर्मा, सुनील शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ कान्हा, अरुण शर्मा, मनोज भटेले, राजेंद्र वशिष्ठ, चंचल शर्मा, प्रशांत शर्मा, संजय वशिष्ट, मानव जोशी, सुरेंद्र उपाध्याय, दिलीप कुमार शर्मा, सुबोध उपाध्यक्ष, राजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, केशव पचैरी, राकेश राजोरिया, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।