फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा की महिला महानगर अध्यक्ष बनी रिचा व शोभायात्रा महानगर अध्यक्ष किरण



फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत की एक बैठक परशुराम शिविर में आयोजित की गई। बैठक में भगवान परशुराम शोभयात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ एवं अध्यक्ष तरुण उपाध्याय ने परशुराम शोभायात्रा की महिला अध्यक्ष किरण पांडेय को बनाया है। वहीं जिला ब्राह्मण महासभा की महिला महानगर अध्यक्ष रिचा दीक्षित को बनाया है।

शोभायात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि भगवान परशुराम शोभायात्रा पूरी ताकत के साथ निकाली जाएगी। इसके लिए किसी भी प्रकार का चंदा किसी से नहीं किया जाएगा, जो भी व्यक्ति आपसे चंदा लेने आए तुरंत शोभा यात्रा की संयोजक एवं अध्यक्ष को इसकी सूचना दें। शोभायात्रा के लिए जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में पूरे जनपद में सभी लोग विप्र बंधुओ से संपर्क कर रहे हैं। जिसमें अधिक से अधिक लोग शामिल होकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद ले सके।

बैठक में शोभायात्रा प्रभारी उमाकांत पचैरी, मधुरिमा वशिष्ठ, राघवेंद्र शर्मा टेनी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान, मीडिया प्रभारी प्रशांत वशिष्ठ, अनुराग रावत, व्यवस्थापक विकास लहरी, महामंत्री राहुल उपाध्याय, शोभित भारद्वाज, धीरू पंडित, राजीव शर्मा, गौरव शर्मा गोलू, रंजीत दुबे, अंकुर शर्मा, गोविंद उपाध्याय, शुभम मिश्रा, अतुल पाराशर, अमर उपाध्याय, विकास उपाध्याय, गोविंद उपाध्याय, राजीव शर्मा, रघुकांत पचैरी, प्रशांत शर्मा, अंकुर शर्मा, सौरभ लहरी, नीरज शर्मा, कन्हैया वशिष्ठ, अंकित राजोरिया, राकेश राजोरिया आदि मौजूद रहे।

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter