फिरोजाबाद: चार मई को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा



फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा चार मई को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी। शोभायात्रा का अध्यक्ष तरूण उपाध्याय एवं संयोजक दिनेश वशिष्ठ को बनाया गया है।

जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भगवान परशुराम की शोभायात्रा 4 मई दिन रविवार शाम तीन बजे से रसूलपुर स्थित राजा दालमील से निकाली जायेगी। जो कि छोटा चैराहा, घंटाघर, सदर बाजार, जलेसर रोड, पुराना डाकखाना चैराहा होते हुए परशुराम शिविर रामलीला ग्राउण्ड पर पहुंचकर सम्पन्न होगी।

शोभायात्रा में इस बार भी पुरुषों के साथ महिला शक्ति भी शामिल होंगी।शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की सुंदर झांकियों के साथ डोले, काली अखाड़ा, ऊंट, बजरंगबली की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। परशुराम शोभायात्रा में किसी भी प्रकार का कोई भी चंदा नहीं लिया जाएगा। अगर कोई भी चंदा लेता है, तो इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष, संयोजक को दे सकतें।

वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा एडवोकेट, तरुण उपाध्याय, दिनेश वशिष्ट, उमाकांत पचैरी एडवोकेट, किरण पांडे, रिचा दीक्षित, मधुरिमा वशिष्ठ, अशोक गर्ग, संदीप तिवारी, अरविंद पचैरी, सुनील शर्मा, अरविंद तैगुरिया, विकास दुबे, अश्वनी शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, कृष्णकांत वशिष्ठ, अमित उपाध्याय, गुड्डा पहलवान, सौरभ लहरी, विकाश लहरी, राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter