फिरोजाबाद: सुहागनगर एवं सुभाष तिराहे पर नही लगेगा जाम, नगर विधायक ने दी जनता को फ्लाई ओवर की सौगात



-फ्लाई ओवर निर्माण के लिए 25 करोड़ की पहली किश्त जारी

फिरोजाबाद। नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्रि पर नगर विधायक ने नगर की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। नगर में जाम से बचने के लिए दो प्रमुख चैराहो के ऊपर फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। शासन ने 25 करोड़ की स्वीकृती दे दी है। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि सुहाग नगर एवं सुभाष तिराहा पर जाम की स्थिति को देखते हुए फ्लाई ओवर का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इसके निर्माण के लिए 73 करोड़ रूपया स्वीकृत कर दिया है। पहली किश्त के रूप में करीब 25 करोड़ रू भेज दिया गया है। अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने बताया के फ्लाई ओवर सीएल जैन कालेज से शुरू होकर सुहागनगर और सुभाष तिराहा चैराहा के ऊपर से होता हुआ एसपी सिटी कार्यालय के सामने उतरेगा। फ्लाईओवर की लम्बाई लगभग 1.3 किलोमीटर है। चैड़ाई 7.50 मीटर होगी एवं यह 2 लेन का होगा। फ्लाईओवर 2 मीटर व्यास (गोलाई) के खंबो पर बनेगा और इसमें सड़क की चैड़ाई वर्तमान स्थिति की ही रहेगी।

फ्लाईओवर के खंभे वर्तमान में लेबर कालोनी की तरह से होंगे और सड़क के दोनों ओर कोई दीवार, रुकावट नहीं होगी। आगरा में फतेहाबाद रोड पर मेट्रो रेल की तरह का बनेगा। द्वितीय चरण में जाटवपुरीे चैराहे से नैनी ग्लास ग्लास, रसूलपुर चैराहा तक के फ्लाईओवर का निर्माण कराया जायेगा।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter