फिरोजाबाद: भाजपा एनजीओं प्रकोष्ठ का महासम्मेलन लखनऊ में सात को

फिरोजाबाद। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि की बैठक में भाजपा विधान परिषद के सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि आगामी कार्यक्रम 7 अप्रैल तक नेशनवन इलेक्शन लखनऊ में एनजीओ प्रकोष्ठ का महासम्मेलन होगा। बैठक में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ संदीप शाही व प्रदेश की सह संयोजक संजय कश्यप, संजय जैन, देव त्रिपाठी, नीतू चैधरी ने सभी जिले क्षेत्रीय संयोजक व स्वयंसेवी संस्थाओं से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करने के लिए आग्रह किया। महासचिव अनूप गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होगे। उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को कार्यक्रम के तहत दिशा निर्देश दिए हैं। वननेशन वन इलेक्शन कार्य क्रम स्थान गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की जुपिटर सभागार में आयोजित किया जाएगा। बैठक में फिरोजाबाद से भाजपा प्रकोष्ठ संयोजक राहुल कुमार ने प्रतिभाग किया। राहुल कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को जनपद फिरोजाबाद से कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में उपस्थित रहेंगे।