शिकोहाबाद: सांस्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता में अनन्या ने बाजी मारी



शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संगीत विभाग में शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए एवं एमए की समस्त छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के द्वारा हुआ। इस अवसर पर अंजली, शिल्पी, दीपिका, शिखा, अंशिका छात्राओं ने मॉ शारदे की वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं ने प्रतियोगिता के अन्तर्गत राग तोडी, कलावती, मारूबिहाग, शुद्वकल्याण आदि रागों की सुंदरतम प्रस्तुति दी। प्रतिभागी छात्राओं में शिखा शर्मा, अंजली शर्मा, सीता यादव, रोमा यादव, पायल जैन, शगुन जैन, प्राची, शुभी, दीपिका, शगुन, अनन्या शिल्पी, अंजली, अंशिका जैन रहीं। तबले पर संगतकार अंजली शर्मा व दीपिका रही।

निर्णायक की भूमिका में प्रियंका सहवाल, (बीडीएम इण्टर कॉलेज) व डॉ चन्द्रा सिंह चैहान, (बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज) रहीं। विजेताओं में प्रथम स्थान पर कु अनन्या द्वितीय स्थान पर सीता यादव, व अंशिका जैन सयुंक्त रूप से रहीं तृतीय स्थान शिल्पी यादव ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरुस्कार कु अंशिका यादव ने प्राप्त किया।

संयोजिका डॉ मोनिका सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्राचार्या प्रो गीता यादवेन्दु, प्रो शशिप्रभा तोमर, प्रो सीमारानी जैन द्वारा संयुक्त रूप से विजयी छात्राओं को पुरुस्कार व शील्ड प्रदान की। छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के अन्त में शिखा शर्मा द्वारा सभी अतिथि शिक्षिकाओं साथ ही छात्राओं व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter