फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने कन्या लांगुरा का पूजन कर लिया आर्शीवाद

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर भजन संध्या का आयोजन पूर्व अध्यक्षा रेखा यादव के निवास पर किया गया। भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने मां के दरबार में सुंदर-सुंदर भजन गाए और डांस किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने कक्षा नौ की एक जरूरतमंद कन्या को पूरे वर्ष की फीस, पाठ्य सामग्री और यूनिफॉर्म प्रदान की। ग्रुप की सदस्यों ने माॅ के नौ स्वरूपों के रूप में कन्या लांगुर का पूजन कर भोजन कराया। अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने कहा कि मां दुर्गा को शक्ति व साहस का प्रतीक माना गया है। जो लोग कन्या की भ्रूण हत्या करते हैं, वह कन्या की नहीं बल्कि देवी की हत्या करते हैं। इस दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान, कल्पना राजोरिया, यूनिट डायरेक्टर अनू बंसल, फेडरेशन ऑफिसर रश्मि अग्रवाल, रीना गर्ग, दीपा अग्रवाल, मोनिका, नीतू, निशा, तनु, मीना, राधिका, लवली, नम्रता, रेनू आदि मौजूद रही।