फिरोजाबाद: सुहागनगरी में धूमधाम से निकली भगवान महावीर की रथयात्रा



-रजत रथ पर सवार होकर निकले भगवान महावीर स्वामी
-श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उतारी आरती, शोभायात्रा मार्ग में गूंजे श्रीजी के जयकारे

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का तीन दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव रथयात्रा के साथ शुरू हुआ। निर्भर सागर महाराज पाठशाला के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। महावीर स्वामी की रथयात्रा शोभायात्रा मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई। रजत रथ पर सवार महावीर स्वामी की जगह-जगह आरती उतारकर पुष्प वर्षा की

भगवान महावीर रथयात्रा रथयात्रा राजा दाल मिल को शुरू हुई। रथयात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, निमिष जैन, धीरेन्द्र जैन ने फीते की गांठ खोलकर किया। मुनि अमित सागर महाराज, आचार्य एकत्व सागर महाराज के सानिध्य में निकली शोभायात्रा में बैंड बाजे मधुर धुवनि बजाकर आकाश को गुंजायमान कर रहे थे। रथयात्रा में सबसे आगे लोग धर्म पताका फहराते हुए चल रहे थे। उनके पीछे घोड़े पर सवार नगाड़ा वादक रथयात्रा यात्रा आने का संदेश दे रहे थे। यात्रा में कुंडलपुर भगवान महावीर के अभिषेक की झांकी, भगवान नेमिनाथ की बरात, चंद्रप्रभु भगवान की छतरी की झांकी, मुनिश्री तरुण सागर का संदेश, भगवान महावीर का पालना आकर्षण का केंद्र रहा।

स्वर्ण रथ पर माँ जिनवाणी विराजमान थीं तथा रजत रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान थीं। रथयात्रा मार्ग में जिनभक्तों ने श्रीजी के रथ की आरती उतारी। बालिकाएं डांडिया नृत्य करती हुई चल रही थी। शोभायात्रा नालबंद चैराहा, छोटा चैराहा, घंटाघर, सदर बाजार, मुहल्ला गंज, डाकघर चैराहा, कोटला रोड़ होते हुए पीडी जैन कालेज के सामने मेला प्रांगण में पहुंची। जहां पर मेला प्रांगण में बने अस्थाई जिनालय में पाण्डुक शिला और श्री जी को विराजमान किया गया। मंत्रोंच्चारण के साथ जिनाभिषेक किया गया।

रथयात्रा में समिति अध्यक्ष संजीव जैन जूली, महामंत्री आकाश जैन, संजय जैन पीआरओ, चंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, आदीश जैन, मनोज जैन, संजीव जैन एड, विजय जैन एड, कुलदीप मित्तल एड, दीपक जैन, निमेश जैन, शैलेंद्र जैन, देवेन्द्र जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन तुलसी विहार के अलावा पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, सत्येंद्र जैन सौली, कमलेश यादव, टीटू प्रधान आदि शामिल रहे।

-रथयात्रा का जैन संस्थाओं ने किया स्वागत

फिरोजाबाद। रथयात्रा का स्वागत जैन युवा संघर्ष समिति, बाहुबली संघ, पल्लीवाल महासभा, लमेचू बाल सेवा समिति, भारतीय जैन मिलन, दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत महासभा, दिगम्बर जैन परिषद, चंद्र प्रभु मित्र मण्डल, भारतीय जैन मंच, जैन मित्र मण्डल, महावीर संगठन, भारत विकास परिषद, सुपार्श्व नाथ महिला मंडल, वर्धमान महिला मंडल, महिला जैन मिलन, दिगम्बर जैन जेसवाल महासभा, दिगम्बर जैन अग्रवाल महासभा, आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने किया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter