फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की हुई घोषणा

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक बौद्धाश्रम स्थित गोपाल मैरिज होम पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट एवं महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश वशिष्ठ ने भगवान परशुराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके उपरांत महिला अध्यक्ष पंडित मिथिलेश वशिष्ठ ने महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें महानगर फिरोजाबाद के पद के लिए पंडित रिचा दीक्षित को मनोनीत किया। उपाध्यक्ष पद पर कीर्ति शर्मा, राखी भारद्वाज, प्रतिभा वशिष्ठ को बनाया है। वहीं सुमित्रा शर्मा को नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद, शशि चतुर्वेदी नगर उपाध्यक्ष शिकोहाबाद तथा पंडित सुनीता तिवारी नगर उपाध्यक्ष शिकोहाबाद के पद पर मनोनीत किया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। बैठक सीताराम शर्मा, उमाकांत पचैरी, दिनेश वशिष्ठ, संदीप तिवारी, विकास दुबे, मनोज भटेले, गोपाल दुबे, किरण पांडे, तरुण उपाध्याय, सुनील वशिष्ठ, लक्ष्मण तिवारी, विपिन तिवारी, अनुराग रावत, नीतू शर्मा, रुचि चतुर्वेदी, राधा शर्मा, लवली मिश्रा, नीरू शर्मा आदि मौजूद रहे।