फिरोजाबाद: रथयात्रा वापसी के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का विधिवत हुआ समापन



फिरोजाबाद। भगवान महावीर का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव रथयात्रा वापसी के साथ पूर्ण विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

महोत्सव में प्रातः 7 बजे पांडाल में बने जिनालय में श्रीजी का जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। तत्पश्चात् भगवान पार्श्वनाथ विधान प्रतिष्ठाचार्य राजेश जैन निर्देशन में सम्पन्न हुआ। दोपहर 2 बजे से श्री दिगम्बर जैन बाहुबली संघ द्वारा बाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ मुकेश जैन द्वारा मंच उद्घाटन में फीते की गांठ खोलकर किया। श्रीजी के चित्र का अनावरण अंकित जैन, ओशो राजेश जैन आईडिया के द्वारा किया गया। श्रीजी के सम्मुख दीप प्रज्वलित सुशील कुमार जैन, सर्वेश जैन ने किया।

तत्पश्चात् नृत्य प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ हुआ। जिसमे अनेकों बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के जज सुनील कुमार जैन एस आर ग्रुप, कल्पना जैन ने कनिष्ठ वर्ग में प्रथम आध्या जैन, द्वितीय काशवी जैन और तृतीय शानवी जैन एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम दिव्यांशी जैन, द्वितीय अंजलि जैन एवं तृतीय स्वेच्छा जैन को घोषित किया। संजीव जैन विक्की, रोहित जैन और अक्षत जैन ने सभी बच्चों को पुरुस्कार भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन आदीश जैन ने बखूबी निभाया।

महोत्सव समिति द्वारा सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का भव्य स्वागत किया गया। रात्रि में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में संजीव जैन जूली, आकाश जैन, सचिन जैन और रजत जैन ने सभी कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह अरुण जैन केमिकल, देवेंद्र जैन रसूलपुर, संजीव जैन एडवोकेट, प्रदीप जैन पीपी, संजय जैन पीआरओ, सुनील जैन रेमजा, अमित जैन, धर्मेन्द्र जैन रोकी, अजय जैन एडवोकेट, विकास जैन, कृष्णा जैन, तनिष्क जैन, कमलेश जैन, शैलेन्द्र जैन, आदीश जैन का सहयोग रहा।

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter