फिरोजाबाद: चोरी के ई रिक्शा सहित दो गिरफ्तार
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा अभियान में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर चोरी किया गया ई रिक्शा बरामद हुआ है।
थाना उत्तर प्रभारी राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे तभी मुखविर ने सूचना दी की। मोहल्ला गोमती नगर में एक प्लाट के पास कुछ लोग एकत्रित है जो किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। पुलिस टीम ने छापा मारकर मनोज उर्फ थुईया पुत्र राम महेश निवासी विष्णूपुर थाना सैफई इटावा हाल नि. सेक्टर 03 सुहाग नगर थाना दक्षिण, टिन्ना उर्फ श्याम पुत्र पृथ्वीराज निवासी रहना नई आबादी इन्द्रनगर लालऊ रोड थाना उत्तर को गिरफ्तार किया है। पकडे गए चोरो की निशानदेही पर एक ई रिक्शा बरामद हुआ है। पुलिस ने वताया है कि चोरो ने ई रिक्शा ओम कालोनी से चुराया था।