फिरोजाबाद: गरीबी को दूर भगाना है, बच्चों को पढ़ाना है………….



-गगनभेदी नारों के साथ बच्चों ने निकाली स्कूल चलो जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस दिशा द्वारा सरोजिनी नायडू विद्यालय बोधाश्रम से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में कमला नेहरू इंटर कॉलेज, सरोजिनी नायडू विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही संगम लोक संघ की महिलाओं, प्रगति युवा समिति के युवाओं ने भाग लिया।

स्कूल चलों जन जागरूकता रैली का शुभारंभ सरोजिनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली भगवान नगर, टापा कलां रोड, मायापुरी, आनंद नगर, कबीर नगर, खेड़ा होते हुए सरोजिनी नायडू स्कूल बोधाश्रम पर आकर संपन्न हुई। रैली में बच्चे हाथों में स्कूल चलो अभियान के नारे लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे और घर-घर विद्या दीप जलाओ-अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, गरीबी को दूर भगाना है-सभी बच्चों को पढ़ाना है, पेस दिशा का एक ही सपना-बच्चों को मिले अधिकार अपना, चूड़ी सिट मजबूरी है-पढ़ना बहुत जरूरी है जैसे गगन भेदी नारों के साथ लोगों को शिक्षा के प्रति आकर्षित कर रहे थे।

इस अवसर पर पेस दिशा की कोऑर्डिनेटर अनुपम शर्मा, प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार, प्रयागदत्त शर्मा, मनोज यादव, अमित जैन विद्यार्थी, अक्षय उपाध्याय, विनोद कुमार, सुमित कुमार जैन, रविंद्र कुमार उपाध्याय, अनुज शुक्ला, धन प्रकाश शर्मा, आकाश जैन, योगेंद्र सिंह यादव, लर्निंग फैसिलिटेटर विनीता, शशि प्रभा हेमलता, शैलजा, नीरू, कुलदीप कुमार, अवधेश कुमार, अभिषेक, विजय कुमार, कमलकांत आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter