शिकोहाबाद: भाकियू महाशक्ति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलैक्टर को सौंपा

शिकोहाबाद। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तत्वावधान में समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नहर एवं नालों को पक्का कराये जाने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित भेजे गये ज्ञापन में कहा है कि करनपुर तक के नदी, नाला को पक्का कराया जाए। हजारा नहर को पक्का कराया जाए। जिससे पानी की की समस्या से किसानों को निजात मिल सके। कच्ची कूलें होने से पानी भरा रहता है। अगर नहर, नालों और बंबों को पक्का कराया जाए तो किसानों की हजारों बीघा फसल की सिंचाई हो सकती है।
वहीं एक अन्य प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा करना और लोगों को डराने का काम कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नीरज यादव को उक्त व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही करने की मांग की है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। जिससे वह ग्रामीणों को डरा धमका कर उनसे अवैध वसूली करता है। पीडित नीरज ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति उसकी हत्या की धमकी दे रहा है। जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है।