फिरोजाबाद: पेंशनर्स की समस्याओं का प्राथमिकता से कराया जायेंगा निराकरण-सीडीओ

फिरोजाबाद। सेवानिवृत कर्मचारी और पेंशनर्स एसोशियेशन जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का प्राथमिकता से शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण किया जाएगा। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि पेंशनर्स को किसी भी प्रकार का तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है, यदि उन्हें पेंशन के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो संगठन उनके साथ है। जिला विकास अधिकारी रामचंद्र राम ने भी पेंशनर्स को संबोधित किया।
वहीं अमरनाथ यादव प्रांतीय अध्यक्ष, एस.के.मिश्रा प्रांतीय उपाध्यक्ष की देखरेख में निम्न पदों पर चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें दिनेश यादव अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह मंत्री, मुस्ताक अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, घनश्याम सिंह संप्रेक्षक को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। अधिवेशन में जितेंद्र यादव प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रेमप्रकाश कुशवाहा जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, विजयपाल यादव, घमंडी लाल बघेल, कृपाल सिंह, नेपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, सुखदेव सिंह, विनोद पाल, ब्रजेश उपाध्याय, लटूरी सिंह, संतोष शर्मा, भगवान दास, घनश्याम, रामनरेश शाक्य, ओम प्रकाश यादव, धर्मेंद्र, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन के.के. भारद्वाज ने किया।