फिरोजाबाद: भाजपाइयों ने बूथों पर लाइव सुनी मोदी की मन की बात



फिरोजाबाद/टूंडला। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 117 वाँ संस्करण जिले के 1248 बूथों में से 842 बूथों पर सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे डीडी नेशनल चैनल पर होता है।

वर्ष के अंतिम कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने पीएम मोदी की मन की बात का कार्यक्रम टूंडला विधानसभा के बूथ संख्या 223 पर सुना एवं बूथ संख्या 223 की बूथ समिति का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। इसी क्रम में पूर्व विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी व संध्या लोधी ने अपने निज निवास पर मन की बात का कार्यक्रम सुना ,डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया ने बूथ संख्या 17 पर सुना।

जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल ने पचोखरा मंडल के गढ़ शेखुपुर पर मन की बात का कार्यक्रम सुना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने देवखेड़ा पर मन की बात का कार्यक्रम सुना, पचोखरा मंडल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मंदनपुर पर मन की बात का कार्यक्रम सुना, नगर अध्यक्ष टूंडला दिनेश गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान पर मन की बात का कार्यक्रम सुना। वह संपूर्ण जिले में कल 842 विभिन्न स्थानों पर मन की बात का कार्यक्रम सुना गया व नवगठित बूथ समितियों का स्वागत व सम्मान किया गया।

 

 

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter