फिरोजाबाद: रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत



फिरोजाबाद। रिश्तेदारी में आए युवक की वापस घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव घाघउ निवासी 21 वर्षीय सुमित पुत्र सतेंद्र सिंह फिरोजाबाद किसी रिश्तेदारी में आया था। परिजनों ने बताया कि वह रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहा था। अभी वह थाना मटसेना क्षेत्र के रूपवास के समीप पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इससे पहले कि पुलिस युवक को अस्पताल लेकर जाती।

युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पेास्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इंस्पेक्टर मटसेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1583