फिरोजाबाद: भाषण में फरजाना, गजल में अर्शी रही अब्बल

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज के उर्दू विभाग द्वारा भाषण, गजल एवं नज्म प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डा जेबा फारूकी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ शाॅयरा अंदाज में किया। महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराध विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने अपराध के कारणों और उसके निवारण दोनों पर भली भांति प्रकाश डाला।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चतुर्थ सेमेस्टर की फरजाना, द्वितीय स्थान द्वितीय सेमेस्टर की दानिया और तृतीय स्थान द्वितीय सेमेस्टर की अक्शा ने प्राप्त किया। दूसरी प्रतियोगिता गजल एवं नज्म प्रतियोगिता थी। इसमें प्रथम स्थान द्वितीय सेमेस्टर की अर्शी, द्वितीय स्थान छठे सेमेस्टर की अतिफा और तृतीय स्थान छठे सेमेस्टर की अरीबा कदर ने प्राप्त किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजु शर्मा ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।  महाविद्यालय की प्रॉक्टर रीता दीक्षित ने नारी के प्रति बढ़ते हुए अपराधों पर कैसे अंकुश लगाया जा सकता है पर विचार व्यक्त किये। इसके अलावा निर्णायक की भूमिका प्रो पूनम डा राज्यश्री मिश्रा, डा निष्ठा शर्मा ने निभाई।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1045

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!