फिरोजाबाद। घंटाघर चैराहा से खिडकी तक दुकानों के आगे खडे फल विक्रताओं के साथ आये दिन होने वाले झगडे को लेकर घंटाटर बाजार समिति के द्वारा शनिवार को बाजार बंदी का आवाहन किया गया था। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अश्वासन के बाद एक बजे तक बाजारा बंदी के आवाहन को व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के द्वारा वापस लिया गया। शनिवार को पूर्व की तरह ही व्यापरियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को खोला।
घंटाघर बाजार समिति के अध्यक्ष गौरव जैन एवं महामंत्री नवीन उपाध्याय के आवाहन पर शनिवार को घंटाघर से लेकर खिडकी तक के दुकानों बंद का आवाहन किया गया था। व्यापारियों की समस्या को देखते हुये एसपी सिटी के द्वारा नालबंद चैकी पर व्यापारियो के साथ वार्ता की गई। जिसमें एसपी सिटी द्वारा व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि सुबह नौ बजे तक घंटाघर से खिडकी तक के फल विके्रताओं को हटाया दिया जायेग।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि प्रसाशन के अधिकारियो के द्वारा व्यापारियों की समस्या के समाधान किये जाने के आश्वासन के दिया गया है। जिसके बाद व्यापार मंडल के द्वारा बाजार बंदी के आवाहन को बापस लिया गया है। साथ ही कहा कि यदि हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब हम फिर से बाजार बंद जैसे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान सीओ सिटी अरूण कुमार चैरसिया, थाना प्रभारी उत्तर राजेश कुमार पांडे, थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह, व्यापार मंडल के रमाशंकर दादा महामंत्री रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, राजपाल यादव, किशन दादा मौजूद रहे।