फिरोजाबाद: सदर तहसील में भाकियू भानु ने शुरू किया धरना

-अधिकारियों पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने बुधवार को सदर तहसील परिसर में अधिकारियों के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। उन्होंने अधिकारियों पर किसानों की अनदेखी करने और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी उनका धरना जारी रहेगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह के निर्देशन में बुधवार को संगठन के पदाधिकारी सदर तहसील पहुंचे। जहां वह फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी का कहना है कि छोटे-छोटे काम के लिए किसानों को चक्कर लगाने पड़ते हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं करता है। जब वह शिकायत लेकर एसडीएम और तहसीलदार के पास जाते हैं। तो वह किसानों से नहीं मिलते। अधिकारियों को किसानों में से दुर्गंध आती है। ये अधिकारी एसी में रहते हैं। किसानों की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा। अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ यह धरना शुरू किया गया है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। तब तक उनका धरना तहसील परिसर में जारी रहेगा।

धरना देने वालों में रामनरेश यादव, सुंदर यादव, रंजीत सिंह, सरताज चैहान प्रदेश संगठन मंत्री, विवेक मिश्रा प्रदेश महामंत्री, अरविंद शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकुमार, संजय शर्मा, जीत कमल, कौशल किशोर उपाध्याय, डॉ सुंदर यादव, सुनील पुजारी, धर्मेंद्र यादव, अर्जुन चैधरी, गुलशन, हेमंत, हित गोपाल उपाध्याय, पंकज यादव, विपिन यादव, प्रमोद यादव, अर्जुन चैधरी, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक मोर्चा डॉक्टर हेमंत यादव, शेर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1391