फिरोजाबाद: कक्षा चार से आठ के स्कूल टाॅपरों को भारतीय जन सेवा समिति ने किया सम्मानित



फिरोजाबाद। भारतीय जन सेवा समिति ने कक्षा चार से आठ तक के स्कूल टाॅपर छा़त्र-छात्राओं को होटल गर्ग में सम्मानित किया गया। मंच से सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के संस्थापक अनिल गर्ग ने स्व. अरुण के चित्र पर माल्यार्पण एवं मुकेश गुप्ता मामा, इंजीनियर एससी अग्रवाल ने दीप प्रज्ववलन कर किया। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता मामा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्राओं का उत्साह वर्धन होता है, ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।

अनिल गर्ग ने कहा की शिक्षा जीवन में बहुत जरूरी है, हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन असलम भोला ने किया। कार्यक्रम में स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को स्मृति मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं अतिथियो ंने बच्चों प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की गोली मारकर की गई हत्या पर विरोध प्रकट किया। साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्वांजली अर्पित की। इस दौरान नीरज यादव, रणजीत सिंह, पवन बघेल, बृजेश गुप्ता, श्याम सुंदर यादव, नीतू शर्मा, ठाकुर शिव कुमार, प्रियंका जैन, सानू जैन, नागेंद्र सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 388