फिरोजाबाद। नगर के पीडी जैन इंटर काॅलेज मैदान में चल रहे फिरोजाबद महोत्सव में अधिकारियों के द्वारा पत्रकारों उचित सम्मान ना दिये जाने पर पत्रकारों मे एकजुटता दिखाते हुए जमीन पर बैठकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को कवरेज करने एवं बैठने के लिए स्थान नहीं दिया गया। अधिकारियों के मिलने वाले एवं परिजनों ही आगे बैठे नजर आए। पत्रकारों ने स्थान न मिलने पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से वार्ता कर अपना विरोध जताया। वही मंत्री जयवीर सिंह ने मौजूद अधिकारियों को पत्रकारों को उचित सम्मान दिये जाने के निर्देश दिये। पत्रकारों को सम्मान न मिलने पर पत्रकार फिरोजाबाद महोत्सव से बाहर निकाल आएं।