फिरोजाबाद: शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव में बच्चो को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला सौंठ में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्रा कुलसुम ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद 50 और 100 मीटर की दौड एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। अनुदेशक विनय प्रताप सिंह ने बालिकाओं को वीरांगना लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानाध्यापिका शोभा जैन ने अभिभावकों को बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा शील्ड, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नीतू शर्मा, गरिमा शर्मा, सुषमा राणा, अनामिका गुप्ता, धर्मेद्र कुमार, याचना शर्मा, फूलमाला और एसएमसी अध्यक्ष रिहाना बेगम मौजूद रही।