फिरोजाबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक प्रकट

फिरोजाबाद। शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय मौढ़ा पर शोकसभा आयोजित की गईं। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास के निधन को कांग्रेस के लिये अपूरणीय क्षति बताते हुये कहा कि उन्होंने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष से महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री सहित जिम्मेदार पदों पर रहकर लोगो की सेवा की। साथ ही शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य करके के लिए अलग पहचान स्थपित की। शोकसभा में हाजी नसीर अहमद, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, गुलाम जिलानी, राजेश शर्मा राज, लाला राइन गांधी पार्षद, उमर फारूक, जहीर खाकसर, विराट दिवाकर, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, मु आशिफ खान, शोएब खान, अरबाज खान, आकाश यादव, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।