फिरोजाबाद। संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज मथुरा नगर में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में संविधान गौरव गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामप्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री भाजपा ने संविधान एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस अभियान के तहत संविधान को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को जनता के सामने लाने का कार्य किया जाएगा। संविधान का सम्मान भाजपा की पहचान है और हर कार्यकर्ता इसके लिए संकल्पित है। भारतीय संविधान देश की आत्मा है। भव्य भारत की मजबूत बुनियाद है, जिस पर हमारी व्यवस्थायें टिकी हैं।
हम सभी भारतीय संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें। उन्हें अपने जीवन में उतारें और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रांतियों से सतर्क रहते हुए लोकतंत्र और संविधान की गरिमा को बनाए रखें। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, ठा. विश्वदीप सिंह ने कहा कि डाॅ भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। यह उनके ज्ञान, दूरदृष्टि और समर्पण का परिणाम है की हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र है।
इस दौरान अरविन्द पचैरी पूर्व जिलाध्यक्ष, डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, भगवानदास शंखवार, रामनरेश कटारा, रामखिलाड़ी वाल्मीकि ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ रामबहादुर शंखवार, राष्ट्रदीप सिंह, श्रीनिवास शर्मा, महेन्द्र बंसल, रवींद्र शर्मा, सत्यपाल सिंह चैहान, हरीबाबू दिवाकर, विजय सिंह, डॉ रेनू गुप्ता, लायक सिंह शंखवार, प्रमोद जाटव, सोवरन सिंह जाटव, कायम सिंह शंखवार, भगवान सिंह झा, पंकज अग्रवाल, अनार सिंह कुशवाहा, देशदीपक गुप्ता राजा, डीपी राठौर, राकेश गौतम एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।