शिकोहाबाद: युवक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु, शव फिरोजाबाद मेडीकल काॅलेज भेजा
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड पर नहर कोठी के समीप एक युवक मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा था। युवक को मृत पड़ा देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी कि स्टेशन रोड पर आर्यावर्त बैंक के सामने एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात उम्र करीब 25 वर्ष मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंच कर आस पड़ोस वाले व्यक्तियों से जानकारी की तो बताया गया कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था। रोड पर इधर उधर घूमता रहता था। कल यह ट्रैक्टर पर चढ़ रहा था, तभी चढ़ते समय फिसल गया था।
जिससे इसके घुटनों में चोट लग गई थी। शुक्रवार सुबह से क्षेत्र में ही घूम रहा था। दोपहर को रोड के किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक की शनाख्त के लिए सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शव की पहचान कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।