फिरोजाबाद। प्रजापति समाज की एक बैठक गांव नेपई में वेद प्रकाश प्रजापति के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें सबसे पहले महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह प्रजापति एवं संचालन सतीश चंद्र प्रजापति (राजा भईया) ने किया। सभी ने अपने-अपने विचार विमर्श किए। साथ ही प्रजापति समाज के आराध्य देव महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा स्थापित करने के लिए लामबंद होकर एक साथ निगम में महापौर, नगर विधायक, नगर आयुक्त से मिलकर जल्द से जल्द प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि 20 साल से दक्ष प्रजापित की प्रतिमा नगर निगम में धूल फॉक रही है। अगर प्रशासन द्वारा निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रजापति समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान मुन्नालाल प्रजापति, इनाम सिंह प्रजापति, महेश पाल मांजा, मुनेश कुमार प्रजापति एंड, यादराम प्रजापति, विजय कुमार, देवेन्द्र कुमार प्रजापति, हरि पाल सिंह, ज्ञान सिंह प्रजापति, राजवीर प्रजापति, राम कुमार प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, राहुल कुमार, जय प्रकाश आदि लोग शामिल हुए