फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के सानिध्य में प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात की और पुलिस प्रशाशन से मांग की कि अति जल्द कोटला चुंगी पर किराना व्यापारी श्याम सुंदर शर्मा गुड्डू के साथ ही लूट की घटना का खुलासा किया जायें। इस दौरान कौशल किशोर उपाध्याय जिला महामंत्री, अमित वाष्र्णेय युवा जिलाध्याक्ष, सुरेंद शर्मा महानगर उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।