फिरोजाबाद: श्रीराम कथा को सुनकर भक्तजन हुए भाव विभोर



फिरोजाबाद। नगर में चल रही श्रीराम कथा का वर्णन सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा पांडाल में श्रीराम के जयकारों की गूंज होने लगी। शाम को आरती के बाद कथा को विराम दिया गया।

रानीवाला कम्पाउंड में चल रही रामकथा के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य रूददत्त भारद्वाज ने रामकथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम अनुज लक्ष्मण के साथ राक्षसों का नारूा करने के लिए पिता राजा दशरथ के आदेश पर वन भ्रमण पर निकले थे। दोनो भाइयों ने भ्रमण के दौरान कई राक्षसों का वध किया था।

कथा के मध्य कवियों डॉ रामसनेही लाल शर्मा, यशपाल यस, प्रवीन पांडे, विष्णु उपाध्याय एवं कृष्ण कुमार कनक ने अपनी कविता सुनाकर लोगो की बहा बहाई लूटी। इस अवसर पर देवब्रत पांडे, अशोक शुक्ला, रामजीलाल गुप्ता, मनोज दोेनेरिया, मनोज सिकरवार, राजेश दुबे आदर्श, आचार्य सुधीर शर्मा, सुशील गुप्ता, रविंद्र वर्मा, पीके शर्मा, संजेश नरायण शर्मा, पूनम शर्मा पार्षद, अर्चना दुबे, अंजना सिंह, दीप्ती भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 388