फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा की बैठक में संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा



फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद (पंजीकृत) की एक बैठक परशुराम शिविर रामलीला ग्राउंड पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।

मुख्य संरक्षक रविंद्र लाल तिवारी ने कहा कि जिला ब्राह्मण महासभा अपने संरक्षक मंडल का विस्तार करते हुए नए लोगों को संरक्षक मण्डल में शामिल कर रही है तथा आजीवन सदस्यता अभियान चलाकर लगभग 100 से ज्यादा नए सदस्यों को जिला ब्राह्मण महासभा से जोड़ रही है। आजीवन सदस्यता का शुल्क 2100 रू. प्रति व्यक्ति रखा गया है। समस्त जिला ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने कहा कि हम अपने संगठन को पूरे जनपद में गांव-गांव तक लेकर जाएंगे तथा नए सदस्यों को संगठन से जोड़कर पुनः नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि संगठन को नया रूप देने के लिए जिला ब्राह्मण महासभा का एक-एक सदस्य पूरी ताकत के साथ निष्ठा के साथ लोगों को जिला ब्राह्मण महासभा से जुड़ रहा है और आने वाले समय में संरक्षक मंडल में और लोगों को दायित्व दिया जाएगा। सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

बैठक में महानगर अध्यक्ष पवन उपाध्याय, प्रभाकर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, विकास दुबे, डॉक्टर शंकरलाल सारस्वत, संजीव मोहन शर्मा, प्रभास्कर राय, विनयकांत भारद्वाज, लक्ष्मण तिवारी, डॉ विवेक दुबे, गोपाल दुबे, राजू दीक्षित, मनोज भटेले, कौशल किशोर उपाध्याय, उमेश चंद शर्मा, राकेश राजोरिया, महेंद्र द्विवेदी, विष्णु उपाध्याय, मुकेश गॉड आदि मौजूद रहे।

 

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter