फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा की बैठक में परशुराम शोभायात्रा को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा की एक बैठक परशुराम शिविर पर आयोजित की गई। बैठक में भगवान परशुराम शोभायात्रा निकालने को लेकर चर्चा हुई।
शोभायात्रा अध्यक्ष आशू उपाध्याय ने बताया कि जिले में हर साल निकलने वाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी। इस बार शोभायात्रा की कमान युवाओं के हाथ में है और सभी युवाओं का साथ हमे मिल रहा है। बैठक गोपाल भारद्वाज, रितिक उपाध्याय, फजलेंद्र पाराशर, आकाश पचैरी, सुनील शर्मा, निक्की शर्मा, गौरव मिश्रा, शांतनु शर्मा, अमित उपाध्याय, देव शर्मा आदि मौजूद रहे।