फिरोजाबाद: चुनाव आते ही बाहर आ जाती है ईडी और सीबीआई-अखिलेश यादव



फिरोजाबाद। रविवार को शिकोहाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों को भी संबोधित किया। उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी संविधान का सम्मान नहीं करती। ये वो लोग हैं जो स्वार्थ के लिए इस तरह की बयानवाजी करते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने हमें संविधान दिया है। यह हमारे लिए रक्षा कवच का काम करता है। जान बूझकर भाजपा अपमान करने का काम करती है। ये वो लोग हैं जिन्होंने संविधान का कभी सम्मान नहीं किया। भाजपा जान बूझकर ऐसे काम करती है, जिससे उसे लाभ मिले। लोकसभा में ऐसी कई घटनाएं हुईं जिनमें रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उन्होंने पुरानी घटनाओं का भी जिक्र किया। भाजपा लोगों को डराने का काम करती है। कभी झूठे मुकदमे के नाम पर तो कभी ईडी और सीबीआई के नाम पर। चुनाव आते ही ईडी और सीबीआई आ जाते हैं।

हमारी रणनीति किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए योजना बनाने का काम करती है। पूर्व में भी हमने कई योजनाएं बनाईं, जिनमें डायल 100, लेपटाप, निशुल्क इलाज देने का काम किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले मूल मुद्दे से भटकाने का काम करते हैं। ये जनहित के बारे में नहीं सोचते। अखिलेश यादव मुस्तफाबाद रोड शिकोहाबाद के गांव नौकटा में आयोजत भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे। उसके बाद मेला वाला बाग शिकोहाबाद में सर्वेश यादव विधायक के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उसके बाद थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल गांव में एक त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ करहल के सांसद तेज प्रताप यादव (तेजू), शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, सिरसागंज विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जेएस विश्वविद्यालय के महानिदेशक. गौरव यादव, सुमन चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter