शिकोहाबाद: उप निरीक्षक को पूर्व सैनिकों ने दी भावभीनी श्रृद्धांजलि

शिकोहाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रविवार को हादसे में शिकार हुए उपनिरीक्षक नीरज कुमार यादव को अंतिम विदाई दी। सभी पूर्व सैनिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
मूल रूप से फतेपुरा नारायण खैरगढ़ निवासी उप निरीक्षक नीरज कुमार यादव रविवार को घर से ड्यूटी पर अपनी कार से जा रहे थे। तभी सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया। नीरज कुमार वर्ष 2015 में पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे। नीरज की पत्नी मिथलेश हाथवंत ब्लाक में अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। नीरज मुजफ्फरनगर की कचहरी चैकी पर तैनात थे। होली पर घर आए हुए थे। छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी जाते समय उनकी कार मेरठ करनाल हाईवे पर दवयुवा के पास अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई और उनके सिर में चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में संरक्षक इंजीनियर रामब्रेस यादव, उपाध्यक्ष दलबीर सिंह यादव, प्रमुख महासचिव प्रयाग चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष ध्रुव जीत सिंह, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुरारी लाल, कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र पाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।