फिरोजाबाद: 1220 स्वयंसेवकों ने निकाला पथसंचलन



-स्वयंसेवकों ने किया आदि सरसंघचालक प्रणाम, गणवेश में नजर आए स्वयंसेवक

फिरोजाबाद। हिंदू नववर्ष अर्थात वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से चंद्रनगर महानगर में जगह-जगह पथ संचलन किया गया। गाजे-बाजे के साथ पूरे गणवेश में 1220 स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ संचलन किया। वहीं जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इसके पूर्व पथ संचलन के मार्ग को केशरिया ध्वज एवं आकर्षित रंगोली से सजा दिया गया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदी नए वर्ष की शुरूआत होती है। नव वर्ष के स्वागत में प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्वयं संघ की ओर से पथ संचलन किया जाता है। विदित हो कि संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्मदिवस भी आज ही है। इसीलिए आदि सरसंघचालक प्रणाम वर्ष में एक दिन आज ही होता है। संघ की रचना के अनुसार केशव भाग के सभी स्वयंसेवक बंधु गौशाला गांधी पार्क के मैदान में और माधव भाग के बंधु ओवीएम स्कूल में एकत्रित हुए। हजारों की संख्या में एकत्रित स्वयंसेवकों ने एक साथ दोनों ही स्थानों पर संपत किया एवं संचलन का आरंभ किया। माधव भाग का संचलन अ ोवीएम से प्रारंभ होकर क्लब चैराह, वर्फखाना चैराहा होते हुए पुराना डाकघर चैराहा पर पहुंचा। केशव भाग के स्वयंसेवकों का पथ संचलन गांधी पार्क चैराहा, सेंट्रल चैराहा, गंज चैराहा होते हुए पहुंचा। डाकखाना चैराहा पर दोनों संचलन का समागम हुआ और यहां से सम्मिलित रूप से यह संचलन मटका बाली बिल्डिंग होते हुए एस.आर. के इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचा।

संचलन के समापन के पश्चात आदि सरसंघचालक प्रणाम सभी बंधुओं द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख नरेश विकल ने नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और काल गणना के अनुसार आज हमारा 2081 विक्रम संवत का शुभारंभ हुआ है। चैत्र माह के प्रथम दिवस के साथ हमारे नववर्ष का आरंभ होता है। इसी दिन से चैत्र माह के नवरात्रि प्रारंभ होते हैं। हमें अपनी संस्कृति की समृद्धि और अनेकता में एकता की भावना को समझना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र गर्ग, महानगर संघचालक प्रदीप, सह विभाग प्रचारक अखिलेश, महानगर प्रचारक शेखर, विद्यार्थी प्रचारक दिलीप, विभाग कार्यवाह ब्रजेश यादव, डॉ. रमाशंकर, अमर सिंह, मुकेश, सौरव, गौरव, रामकुमार, अभिषेक, ललित सक्सेना, डॉ. अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

-मार्ग में दर्जनों स्थानों पर हुई पुष्पवर्षा

पथ संचलन पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। विविध संगठन के लोगों ने बढ़चढकर लिया भाग।

-मार्ग में बनाई गईं आकर्षित रंगीली

पथसंचलन मार्ग की शोभा देखते ही बन रही थी, मार्ग में जगह-जगह सजी हुई रंगोली मानों संचलन की राह में पलके बिछाए इंतजार कर रही हों।

-चाक चैबंद रही प्रशासन की व्यवस्था

पथसंचलन के साथ साथ प्रशाशन भी पूरी मुस्तैदी के साथ चल रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ संचलन निकाला गया। पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में थी।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter