फिरोजाबाद। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा प्रणित के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने अजोरादित्य सिंह यादव को फिरोजाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा प्रणित के नवागत जिलाध्यक्ष अजोरादित्य सिंह यादव का आगरा स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष व बृज क्षेत्र प्रभारी राजीव शर्मा के कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, रामपाल सिंह यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी, प्रदेश महामंत्री, सदस्य भारत सरकार), शुभम कुमार चक (ब्रजक्षेत्र मंत्री), कासगंज जिलाध्यक्ष तरुण दीक्षित, हाथरस जिलाध्यक्ष रघुवर दयाल शर्मा, मथुरा जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, आगरा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, आगरा महानगर अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, महिला जिला अध्यक्ष रेनू यादव आगरा, एडवोकेट गौरव यादव शिकोहाबाद, बृजक्षेत्र मंत्री दीपक शर्मा, रिदम पंडित, अनुज शर्मा, हर्ष भदौरिया, निखिल तोमर, देव गंगवार, वंश वर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र गंगवार, राष्ट्रीय सचिव अंकित घई और प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने भी अजोरादित्य सिंह यादव को फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।