फिरोजाबाद: अखिल भारतीय छात्रा संसद का 10 को

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आगामी 10 मार्च को महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा स्वाबलंबन, भारतीय चिंतन एवं विकसित भारत 2047 विषय पर अखिल भारतीय छात्रा संसद का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है।
जिसमे पूरे देशभर की 44 प्रांतों से 250 चिन्ह्ति छात्राएं इस वैचारिक कुम्भ में चर्चा परिचर्चा का हिस्सा बनेगी। इसमें निमित्त समस्त देशभर में छात्रा सर्वेक्षण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जनपद के एमजी पीजी कॉलेज, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, सीएल जैन एवं एस.आर.के महाविद्यालय सहित सभी शिक्षण संस्थानों में सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
सह सयोंजक महिमा अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद स्त्री शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वावलंबन, एवं समाज मे वंचित अधिकारों के विषय पर बहनों का व्यक्तिगत मत एकत्रित कर रही है। जिला प्रमुख अनिल सागर ने बताया कि अभाविप का प्रयास है की महिला सर्वेक्षण अभियान के माध्यम से सभी शिक्षण संस्थानों में सम्पर्क सुनिश्चित हो सके। सशक्त स्त्री, सशक्त भारत की निभ है, अभाविप निरन्तर स्त्री स्वावलंबन के लिए प्रयासरत है। इस अभियान में महानगर मंत्री तान्या यादव, सपना यादव, सुरभि राजपूत, निक्की प्रजापति, राधा आदि छात्राएं रही।