फिरोजाबाद: भाजपा पार्षद पर हमले के मामले चार और आरोपी गिरफ्तार, तीन पहले से जेल में

फिरोजाबाद। भाजपा पार्षद देशदीपक यादव पर हमले के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल में हैं।
घटना 16 मई 2025 की रात की है। मयंक उर्फ सचिन और उसके साथियों ने पार्षद की हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों मयंक उर्फ सचिन, अमन पंडित और रोहन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब माल गोदाम के पास से चार और आरोपियों को पकड़ा गया है।
नए गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप राठौर (45), आकाश यादव (26), ईलू यादव (24) और अमन शिवहरे (24) शामिल हैं। सभी आरोपी थाना दक्षिण क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। थाना दक्षिण के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की है।