फिरोजाबाद: भाजपा महानगर की बैठक सम्पन्न



फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री की एक बैठकं प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रजबहादुर भारद्वाज एवं जिला प्रवासी ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल के निर्देशन में महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मण्डल गठन में सभी वर्गों व जाति गत समीकरण पर विशेष महत्व दिया जाए। मण्डल गठन में सक्रिय सदस्यों का समावेश होना चाहिए एवं सेक्टर संयोजकों के गठन पर भी चर्चा की गई। जल्द ही नवीन मण्डल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, महामंत्री आनंद अग्रवाल, विष्णु सक्सेना, विवेक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष क्रमशः सत्यवीर सिंह गुर्जर, गौतम कुशवाहा, लायक सिंह शंखवार, देश दीपक राजा, भारत सिंह वर्मा, सत्यप्रकाश यादव, अनार सिंह कुशवाहा, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, अशोक राठौड़ आदि मौजूद रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 388