फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर नमन किया।
इसी क्रम में भाजपा पूरब मंडल महानगर द्वारा दुर्गेश नगर के वार्ड नंबर 47 में आंबेडकर पार्क पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बाबा साहब के आदर्शो पर चलने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंडल अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल भरद्वाज, निर्मल शर्मा, सोबरन जाटव, पिंकी चक्र, मनीष राठौर, मनीष गुप्ता, कमल दिवाकर, विकास दिवाकर, सुरेश दिवाकर, पीके दिवाकर, हरी बाबू दिवाकर आदि मौजूद रहे। वहीं महापौर कामिनी राठौर रैपुरा रोड स्थित गायका वार्ड नगर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर नमन किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने भी कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।