फिरोजाबाद: भाजपाईयों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर किया हर्ष व्यक्त, बांटी मिठाई

फिरोजाबाद। दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं उं.प्र. के मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर भाजपाईयों ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया।
शनिवार को दुर्गा नगर चैराहे पर भाजपा के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता के नेतृत्व में जनता-जनार्दन के साथ मिठाई बांटी और इस ऐतिहासिक जीत का जश्न ढोल नगाड़े के साथ मनाया। इस दौरान डॉ अमित गुप्ता ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों और विकासोन्मुखी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
दिल्ली की इस ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया कि सत्य की हमेशा विजय होती है। यह सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास और उज्जवल भविष्य की गूंज है। दिल्ली की देवतुल्य जनता जनार्दन ने साबित कर दिया कि दिल्ली के दिल में हैं मोदी है। यह विजय, विकसित दिल्ली के संकल्प शक्ति का प्रतीक है। वहीं मिल्कीपुर उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास, सुरक्षा और सुशासन पर मुहर लगाई।
इस दौरान शिवचरण भारती, विशाल मोहन यादव, हिमांशु अग्रवाल, गौतम कुशवाह मण्डल अध्यक्ष, अनार सिंह कुशवाह मण्डल अध्यक्ष, सतीश चंद्र प्रजापति, हिमांशु वशिष्ठ, अजित कुशवाह, विमल चतुर्वेदी, मुकेश विद्यार्थी, महेन्द्र द्विवेदी, सोहेल अग्रवाल, रवीन्द्र शर्मा, विष्णु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वहीं महापौर कामिनी राठौर ने अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में भाजपा की जीत पर पार्षदों संग मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त। इस दौरान उपसभापति विजय शर्मा, पार्षद सुनील मिश्रा, देशदीपक यादव, प्रमोद राजौरिया, पूनम शर्मा, वीरेंद्र सुमन आदि मौजूद रहे।