फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) द्वारा रामलीला मैदान स्थित भगवान परशुराम शिविर पर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी वितरण किया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम का भोग लगाकर खिचड़ी वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक रविंद्र लाल तिवारी, जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महानगर अध्यक्ष पवन उपाध्याय, मधुरिमा वशिष्ठ, उमेश शर्मा, मनोज भटेले, सुधाकर शर्मा, लक्ष्मण तिवारी, राजेश कुमार तिवारी, योगेंद्र मोहन शर्मा, पंकज भारद्वाज, ओम शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, महेंद्र द्विवेदी, अशोक कुमार शुक्ला, दिनेश वशिष्ठ, वीनेश शर्मा, भरत तिवारी, राकेश राजौरिया आदि मौजूद रहे।