फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा की एक बैठक जसराना के कुशियारी गांव में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।
सर्वप्रथम जिला ब्राह्मण महासभा के मुख्य संरक्षक पंडित रविंद्रलाल तिवारी एवं जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। विकास दुबे ने लगभग 11 लोगों को आजीवन सदस्यता दिलाई। मुख्य संरक्षक रविंद्रलाल तिवारी ने कहा के इसी प्रकार से जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में जाकर जिला ब्राह्मण महासभा का विस्तार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि लगभग जिला ब्राह्मण महासभा में आजीवन सदस्यों की संख्या अब 160 हो चुकी है, जिसे लगभग 2000 आजीवन सदस्य बनाने की कोशिश की जाएगी। जिससे जनपद में जिला ब्राह्मण महासभा पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़े।
बैठक में संरक्षक मंडल से प्रभाकर शर्मा, चंद्रदत्त दुबे, प्रेमशंकर दुबे, अशोक कुमार शुक्ला, पवन उपाध्याय, विकास दुबे, त्रिलोकी नाथ शर्मा, बसंत उपाध्याय, सीताराम शर्मा, शिवकुमार शर्मा एडवोकेट, शैलेंद्र मिश्रा, भारत तिवारी, गोपाल दुबे, यश दुबे, सारांश दुबे, कमलकांत पालीवाल, दिनेश वशिष्ठ, रामशंकर राजोरिया, डॉ विवेक दुबे, लक्ष्मण तिवारी, संजय प्रताप शर्मा, मुकेश धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, मनोज पालीवाल, एस.एन.शर्मा, वरुण गॉड, शिखर दुबे, शरद चंद्र दुबे, राजीव कुमार राजोरिया, संजय पाराशर, विनय शर्मा, नीरज मिश्रा, रामकिशोर राजोरिया, आशीष मिश्रा, अमित राजोरिया, अभयकांत पांडे आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।