फिरोजाबाद: शांति और सौहार्द से मनाएं त्योहार

फिरोजाबाद। रविवार को थाना दक्षिण पर पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें महाशिवरात्रि, होलिका दहन, रमजान को लेकर शहर के संभ्रांत लोगों से शति पूर्वक तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि त्योहार भाई चारा कायम करने के लिए होते हैं। ऐसे में सभी को भाई चारा और एकता का संदेश देते हुए त्योहार मनाने चाहिए। होली का त्योहार ऐसा त्योहार होता है जिसमें सभी गिले शिकवे दूर हो जाते हैं। बैठक में हरिओम चटनी, श्याम सिंह, अकरम, शाही मस्जिद के सूफी जमील, अफसाव, मन्ची भाई, इकबाल वारसी और व्यापार मंडल के घनश्याम दास गुप्ता, प्रशांत महेश्वरी, भाजपा के सत्यवीर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।