फिरोजाबाद: सिविल सर्विसेज की जाना चाहती है हाईस्कूल की टॉपर अंजली

फिरोजाबाद। छोटी सी उम्र में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देखने वाली हाईस्कूल में फिरोजाबाद जिला टॉप करने वाली छात्रा अंजली यादव सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। अपनी इस सफलता को लेकर वह बताती हैं कि मंजिल को पाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। नियमित स्कूल जाकर और जो वहां सिखाया गया, उसे पूरे मन से पढ़कर उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है।
अंजली ने बताया कि उनके पिता सेना से रिटायर्ड हैं। मां हाउस वाइफ हैं। घर में दो भाई और तीन बहनें हैं। माता पिता ने पढ़ाई के लिए कभी उन पर दबाव नहीं बनाया। जिला टाप करने के बाद उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। शिक्षक बहुत अच्छे से समझाते हैं और यही कारण है कि यहां से टॉपर निकलते हैं। कोई भी डाउट होने पर अच्छे से समझाते थे। मुझे सबसे अधिक अंग्रेजी और गणित पढ़ने में रुचि रही है। मैं आगे चलकर सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करना चाहती हूं। यही मेरा उद्देश्य है। मेरी इस सफलता मैं मेरे परिवार, गुरुजनों और मेरे भाई का बहुत बड़ा योगदान है।
उन्हीं की बदौलत मैं आज यहां पहुंच सकी हूं। गणित के साथ आगे की पढ़ाई करेंगीे। वह कहती हैं कि रोज स्कूल आएंगे तो जितना पढ़ाया जा रहा है उसको अच्छे से पढ़ेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले अर्पित का कहना है कि वह आगे चलकर बड़ा अधिकारी बनना चाहते हैं। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी की बदौलत उन्होंने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली आकृति का कहना है कि वह डीएम बनना चाहती हैं। परिवार में तीन बहन और एक भाई है। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं।