फिरोजाबाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत



फिरोजाबाद। कांग्रेस ने हमेशा देश और देशवासियों के लिए त्याग और बलिदान दिये हैं। आज भी पार्टी जनता के लिये समर्पित एवं संकल्पित है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कृष्णा कॉलोनी रसीदपुर कनेटा में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की शोषण और उत्पीड़न कारी नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस की तरफ आशाभारी दृष्टि से देख रही है, कि कांग्रेस ही हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य बना सकती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर और फूल मालाओं से जोशीला स्वगात किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान अवनीश यादव, अजय यादव, हाकिमसिंह यादव, रामवीर सिंह यादव पूर्व प्रधान, संदीप कुमार यादव, जितेंद्र तिवारी, दाताराम यादव सरपंच, शेरसिंह यादव, शैलेन्द्र शुक्ला सरपंच, संदीप कुमार, सनी यादव, मुकेश कुमार यादव, बबलू यादव, लालबहादुर, छोटेलाल यादव, विजेंद्र सिंह, आशु यादव, शेखर यादव, रामदेव यादव, महेन्द्र सिंह यादव, रमेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1583