फिरोजाबाद। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर जनपद की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े हुए मुद्दों पर भी मंथन किया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी विभिन्न नेताओं से मिलकर संगठन की नब्ज टटोल रही हैं। प्रकाश निधि गर्ग ने सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उन्होंने श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं बताने के साथ हीं जिले के किसानों की समस्याओं को भी रखा। फिरोजाबाद में कांग्रेस संगठन के संबंध में भी चर्चा हुई।
दिल्ली में प्रियंका गांधी से मिलकर लौटे प्रदेश महासचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव ने कई बिंदुओं पर वार्ता करते हुए संगठन की मजबूती एवं कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए।