फिरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह के निधन पर एक श्रद्वाजली सभा का आयोजन कांग्रेस जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्वा सुमन अर्पित कर नमन किया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि जब पूरी दुनियां में मंदी के दौर था। तब भारत में इसका किसी प्रकार का असर नहीं दिखाई दिया, इसका श्रेय डॉ मनमोहन सिंह को जाता है, पूरी दुनिया ने उनकी अर्थव्यवस्था की नीतियों का लोहा माना था। कांग्रेसजनों दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से डॉ मनमोहन सिंह की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाम जिलानी, मनोज भटेले, संत कुमार, चांद कुरैशी, मुजीब अंसारी, शोएब अंसारी, गुलशन शर्मा, रामकुमार रावत, चंद्रकांत यादव, अभिषेक पचैरी, लक्ष्मी, सुमित आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।