फिरोजाबाद। 18 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की सख्ती के कारण युबा कांग्रेस के पूर्व सचिब प्रभात पाण्डेय की दुःखद मृत्यु हो जाने के कारण महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व केंडिल मार्च निकालकर शोक प्रकट किया।
महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिस प्रकार ये सरकार दुर्व्यवहार और राजनीतिक दुश्मनी के चलते जो सख्त रवय्या अपना रही है, जो साफ लोकतंत्र की हत्या करने जैसा प्रतीत होता है। कल कांग्रेस पार्टी ने अपना एक सच्चा सिपाही खो दिया। कल प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृत प्रभात पाण्डेय के परिजनों को 10 लाख रुपये पार्टी की तरफ से और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये ओर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए काम करेंगे।
कैंडिल मार्च के दौरान प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, पीसीसी सदस्य शफात खान राजू, पार्षद नुरूलहुदा लाला राइन गाँधी, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष सुएब भाई, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष मिर्जा मजहर, अमन खान, अमरीष उपाध्याय, मजीब अंसारी, बिलाल खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।