फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबा साहब आंबेडकर सम्मान मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च रसूलपुर स्थित बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ हुआ। सम्मान मार्च के सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसीजन हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्पीफे की मांग कर रहे थे। वहीं कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है।
मंगलवार को कांग्रेस का बाबा साहब आंबेडकर सम्मान मार्च रसूलुपर स्थित बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। सम्मान मार्च रसूलपुर से प्रारम्भ होकर, नालबंद चैराहा, घंटाघर चैराहा, सदर बाजार, सिनेमा चैराहा, विवेकानंद चैराहा होते हुए गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। बाबा साहब आंबंेडकर सम्मान मार्च में कांग्रेस के पदाधिकारी हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
सम्मान मार्च में महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, हाजी नसीर अहमद, शफात खान राजू, मनोज भटेले, चंद्रकांत यादव, जगदीश वाल्मीकि, यश दुबे, चांद कुरैशी, संत कुमार, मुजीब अंसारी, शोएब अंसारी, लाला राइन गांधी, विपिन धारिया, मजहर बेग, मानसिंह दिवाकर, अनिल जाटव, खजांची दिवाकर, धीरेंद्र सिंह जुरैल, रामशंकर राजोरिया, हेमंत निषाद, विजय सिंह बघेल, सुरेश यादव, रोहित यादव, रामकुमार रावत, इमरान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।